The World’s Happiness रिपोर्ट: एक बार फिर फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना,126 वें स्थान पर भारत

The World’s Happiness रिपोर्ट: फिनलैंड, संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में पहले स्थान पर रहा। संयुक्त राष्ट्र द्वारा खुशहाल देशों की सूची बीते सोमवार को जारी की गई। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 136 देशोंं की सूची में भारत 125 वे स्थान पर है। खुशहाल देशों की सूची बनाते समय शोधकर्ता 6 महत्वपूर्ण मापदंडों को देखते हैं। वो है सामाजिक समर्थन, धन, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, दान और भ्रष्टाचार की कमी।
झीलों का देश के नाम से प्रसिद्ध फिनलैंड अपने 5.5 मिलियन निवासियों के बीच व्यापक कल्याण प्रणाली, अधिकारियों में उच्च विश्वास और निम्न स्तर की असमानता के लिए जाना जाता है। यह रिपोर्ट यह तीन साल की अवधि में औसत डेटा के आधार पर खुशी का स्कोर प्रदान करता है।

भारत का 125 वा स्थान

भारत को 136 देशों में से 125वां स्थान दिया गया है, जो कि 2022 की रैंकिंग से 9 स्थान का सुधार है। हालाँकि, भारत की रैंकिंग रूस और यूक्रेन जैसे युद्धग्रस्त देशों से भी कम है। इसके अलावा, भारत के पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका की रैंकिंग भारत से ऊंची है।

इसे भी पढ़ेंएयरोस्पेस उत्पादों के निर्माण पर ध्यान देने की जरुरत,विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा: सिंधिया

आपको बता दें कि सयुक्त राष्ट्र द्वारा The World’s Happiness रिपोर्ट को पहली बार 2012 में प्रकाशित किया गया था। यह लोगों की खुशी के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक डेटा के अपने आकलन पर आधारित है।

The World’s Happiness रिपोर्ट में शीर्ष 10 देश


संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई The World’s Happiness रिपोर्ट में पहले 10 देशों के नाम हैं,
फिनलैंड

  1. फिनलैंड
  2. डेनमार्क
  3. आईसलैंड
  4. इजराइल
  5. नीदरलैंड
  6. स्वीडन
  7. नॉर्वे
  8. स्विट्जरलैंड
  9. लक्जमबर्ग
  10. न्यूज़लैंड।
    भारत इस सूची में 125वे स्थान पर है और इस सूची में अंतिम नाम अफगानिस्तान का है।

Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *