महाराष्ट्र के ठाणे में Sumruddhi Expressway निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से 17 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, होगी गहन जांच।

Sumruddhi Expressway : मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में “समृद्धि एक्सप्रेसवे” के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान निर्माण कार्य में लगी क्रेन, पुल के स्लैब पर गिरने से लगभग 17 मजदूरों की मौत हो गई इसके अलावा 3 अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इसमें अभी भी अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। NDRF का रेस्क्यु ऑपरेशन अभी जारी है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

खबर के मुताबिक, यह भीषण हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुआ। जो क्रेन गिरी है उसका उपयोग पुल निर्माण, राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर मशीन को जोड़ने में किया जाता है। गर्डर मशीन को जोड़ते समय क्रेन 100 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरी। यह क्रेन एक विशेष प्रकार की मोबाइल गैन्ट्री क्रेन थी।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

भीषण क्रेन हादसे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर दुख जताया एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, जांच के आदेश दिए।

देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर कहा कि “शाहपुर तालुका में समृद्धि राजमार्ग पर पुल के निर्माण के दौरान दुर्घटना में कुछ मजदूरों की मौत अत्यंत दुख और ह्रदय विदारक है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल है। घटना की जांच विशेषज्ञों से कराने के आदेश दिए हैं”।

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि एवं किया मुआवजे का ऐलान।

महाराष्ट्र में हुए इस किरण हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया। भीषण हादसे पर मोदी ने कहा कि “महाराष्ट्र के शाहपुर में हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने हादसे में अपनी जान गवाई है उनके परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। इसके अलावा हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ भी है जो घायल हुए हैं। घटना में प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि “प्रत्येक मृतक के परिजनों को Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) की तरफ से 2 लाख रुपए एवं हादसे में घायलों को 50 हज़ार की सहायता राशि दी जायेंगी”।

अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका।

Sumruddhi Expressway का रात में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था इतना बड़ा हादसा हुआ है लेकिन इसमें लापरवाही किसकी है। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन कंपनी से भी किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहन जांच के आदेश दिए हैं लेकिन इतने बड़े स्तर पर कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा हो तो ऐसी में लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Sumruddhi Expressway है महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग योजना

समृद्धि महामार्ग निर्माण परियोजना (Sumruddhi Expressway) हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की याद में चल रही है। यह महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जानी जाती है। Sumruddhi Expressway परियोजना बालासाहेब ठाकरे की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक थी। यह मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस भी है। हाल ही में इस परियोजना के 600 km लंबे मार्ग दूसरे चरण का उद्घाटन मई महीने में किया गया था। ए तीसरे चरण में 100 किलोमीटर का हिस्सा इस साल के अंत तक या अगले साल मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

खबर ये भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *