पृथ्वी शॉ की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट पहुंची सपना गिल, पुलिस पर भी लगाए आरोप।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक उनकी मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। ऐसा लगता है कि पृथ्वी शॉ के बहुत बुरे दिन चल रहे है। एक तरफ देखा जाए तो क्रिकेट के मैदान में उनका बल्ला पूरी तरीके से खामोश है। एक के बाद एक मैचों में फ्लॉप होना उनके लिए परेशानी बन गई है। अब तो वह IPL में भी संघर्ष कर रहे हैं। मैदान में फ्लॉप होने के साथ-साथ मैदान के बाहर भी उनकी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। वह हमेशा किसी न किसी विवाद में बने रहते है। आपको याद होगा सपना गिल और पृथ्वी शॉ का विवाद। इस विवाद में एक होटल के बाहर हाथापाई की एक वीडियो आई थी। जिसमें पृथ्वी शॉ ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स सपना गिल ने उन्हें मारने पीटने की कोशिश की और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हुई थी और यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। हालांकि उसके कुछ दिनों के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अब वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल कोर्ट पहुंच गई है। उन्होंने कोर्ट में एक सरकारी अस्पताल का एफिडेविट भी लगाया है। इसके अलावा सपना ने पृथ्वी पर जो धारा लगवाई है वह बहुत गंभीर हैं।

सपना गिल ने कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप।

सपना गिल ने कोर्ट में IPC की धारा 354 और 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सपना ने पृथ्वी शॉ पर ये धाराएं एक महिला के साथ छेड़खानी और उसे बदनाम करने की कोशिश की तहत लगाई गई हैं। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर भी शिकायत दर्ज की गई है कि मुंबई पुलिस ने अब तक सपना गिल की काउंटर FIR क्यों नहीं दर्ज़ की। वहीं अगर दूसरी तरफ बात करी जाए तो पृथ्वी शॉ की शिकायत पर सपना गिल को जेल में डाल दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस पर सपना गिल का कहना है कि पृथ्वी शॉ एक क्रिकेटर है। उन्हें सब जानते हैं और मुझे कम लोग जानते हैं इसीलिए मेरी बात नहीं सुनी गई और पुलिस ने भी पृथ्वी शॉ का साथ दिया। सपना गिल ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ही गलत ठहरा रहे हैं और उनकी प्रोफाइल पर आकर गंदी गंदी गालियां तक लिख रही हैं। सभी लोग पृथ्वी शॉ को ही सही मान रहे हैं और मुझे गलत।

इसे भी पढ़ेंतेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है ब्लैक होल, खगोलविदों ने एक नई आकाशगंगा का लगाया पता।

इस विवाद की वजह से सोशल मीडिया पर मुझे काम मिलना बंद हो गया और मुझे मेरी प्रोफाइल पर लोग आकर भद्दी भद्दी गालियां तक देते हैं। कोर्ट में की गई शिकायत में सपना गिल ने आरोप लगाया है कि इस विवाद की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और वह डिप्रेशन में है।

सहवाग ने भी पृथ्वी शॉ को दी थी नसीहत।

अभी हाल ही में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पृथ्वी शॉ को नसीहत दी थी और कहा था कि अब वक्त आ गया है कि पृथ्वी शॉ को अपने ऊपर काम करना चाहिए। पृथ्वी को यह ध्यान देना चाहिए कि उन्हें बल्लेबाज़ी में जिन चीजों में दिक्कत आ रही है और उन पर सुधार करने के लिए गंभीरतापूर्वक ध्यान देना चाहिए।

वीरेन्द्र सहवाग और पृथ्वी शॉ

सहवाग ने कहा था कि उनके साथी खिलाड़ी शुभमन गिल अब भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट का हिस्सा है जबकि डोमेस्टिक मैचों में शुभमन गिल के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ, शुभमन से पहले टीम में शामिल हो गए थे लेकिन थोड़ी सी सफलता के बाद अपनी कमियों पर ध्यान न देने की वजह से और टीम मेंबर्स के साथ व्यवहार की वजह से भी उनका कैरियर खतरे में है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि अगर प्रथ्वी को अपने कैरियर में आगे बढ़ना है तो उन्हें अपनी कमियों पर काम करना पड़ेगा।

 हमे फेसबुक गूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *