बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिता बनने के बारे में सोचा था। इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में सलमान खान ने बताया कि वह पिता बनने के बारे में सोच रहे थे लेकिन भारतीय कानूनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। इस शो में सलमान ने ख़ुद बच्चों के सवाल के ज़बाब में कहा कि “अभी क्या बोलू वो तो प्लान था। प्लान था। बहू का नहीं था, केवल बच्चे का था। लेकिन अब वो कानून के हिसाब से वो तो हिंदुस्तान में नहीं हो सकता। तो अब देखेंगे क्या करे।” भारतीय कानूनों के अनुसार, यह संभव नहीं है। अब हम देखेंगे कि क्या करना है।
सलमान ने करण जौहर के बच्चों पर दी प्रतिक्रिया
सलमान खान से जब पूछा कि फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के भी तो दो बच्चे है तो आपके भी तो हो सकते हैं जिस पर सलमान ने कहा कि “वही मैं कोशिश कर रहा था लेकिन वो कानून शायद बदल जाएगा। तो अब देखेंगे। बच्चों का बड़ा शौक है मुझे। मुझे बच्चों से प्यार है। लेकिन बच्चे जब आते हैं तो मां भी आती है। मां उनके लिए बहुत अच्छी है। , लेकिन हमारे घर में मां ही मां पड़ी है सर। हमारे पास पूरा जिला है, पूरा गांव है। वो उनका अच्छा ख्याल रख लेंगी। लेकिन उनकी मां, जो रियल मां होंगी, वो मेरी पत्नी होगी। मैं करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, वह कानून बदल गया है, तो देखते हैं”। बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने शादी नहीं की है और दो बच्चों को गोद लिया है।
सलमान खान का बच्चों से बेहद लगाव
सलमान खान ने कहा कि वह बच्चों के बहुत शौकीन हैं उन्हें बच्चे बहुत पसंद है और यह बात बॉलीवुड में सभी लोग जानते हैं। सलमान के भतीजों एवं भांजों के साथ उनकी फोटो एवं वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वह अपने भतीजे को प्यार करते हुए नजर आते हैं। सलमान की दो बहनें अर्पिता और अलवीरा है। अर्पिता के आयत शर्मा और आहिल शर्मा और अलवीरा के अलिज़ेह अग्निहोत्री और अयान अग्निहोत्री नाम के दो-दो बच्चे हैं। अपनी बहनों के बच्चों के लिए भी सलमान बेहद ही प्यारे मामा हैं।
इसे भी पढ़े– अभिनेत्री अवनीत कौर का बोल्ड प्रेपी लुक: लेटेस्ट तस्वीरों में दिखी शर्टलेस
सलमान खान की हाल ही में फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सलमान खान अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। सलमान की फिल्म टाईगर 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
सभी नवीनतम समाचार, दुनिया समाचार, क्रिकेट समाचार, बॉलीवुड समाचार, पढ़ें,
राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक, गूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।