Pune crime: पुणे में दिन दहाड़े छुरा लेकर महिला को मारने दौड़ा युवक, लोगों ने बचाया।

Pune crime: सोशल मीडिया पर एक परेशान करने वाला वीडियो वायरल सामने आया है। वीडियो में एक आदमी छुरा लेकर एक महिला को मारने के लिए उसके भागता दिख रहा है। इस वीडियो के बारे में होने के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यह कैसी कानून व्यवस्था है, जहां दिनदहाड़े कोई व्यक्ति जान से मारने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि इस मामले में वहां आसपास उपस्थित लोगों ने महिला को बचा लिया एवं आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना का पूरा वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। यह सीसीटीवी फुटेज आफ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है विवाद?

Pune में हुई crime की इस घटना में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पीड़ित महिला एवं उसका दोस्त एक दो पहिया वाहन से जा रहे थे। तभी उनका सामना राह चलते उस आरोपी से होगा। किसी बात को लेकर दोनों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने बैग से छुरा निकाला और महिला के दोस्त पर छुरे से वार करने लगा इसके बाद वह छुरा लेकर उस महिला को मारने के लिए भागा।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सलवार सूट पहने और पीठ पर बैग टांगे हुए महिला भागती नजर आ रही है। उस महिला के पीछे सफेद शर्ट एवं काला पेंट पहने व्यक्ति छुरा लेकर भाग रहा है। भागते समय उस महिला की पीठ पर एक छोरा लग जाता है और वह महिला औंधे मुंह गिर पड़ी। हमलावर व्यक्ति ने उस महिला पर छुरे से वार करने का प्रयास जारी रखा लेकिन किसी तरह वह महिला अपने आपको बचा लेती है।

इसके बाद वहां आसपास उपस्थित लोग भी उस महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं एवं किसी तरह उस महिला को बचाया जा सका। एवं उस हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वीडियो देखकर मामला इतना खौफनाक लगता है कि मानो किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। पुणे पुलिस के उपायुक्त संदीप गिल के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

दोनों एक दूसरे को जानते हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शांतनु लक्ष्मण जाधव के रूप में हुई। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है।
जबकि पीड़ित 19 वर्षीय बताई जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक दूसरे को पहचानते हैं। दोनों पूर्व में सहपाठी रह चुके हैं।

Also Read – Karnataka crime : कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा और उसका खून पिया। व्यक्ति अभी जिंदा है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था उन्होंने आरोपी के पिता से इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन इसके बावजूद उसकी बेटी को मारने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार घटना में पीड़ित महिला को हाथ में और सिर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *