बीते 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी Movie, Gadar 2 और OMG 2 रिलीज हुई। शुरुआत से ही दर्शकों के बीच ग़दर 2 की ज्यादा चर्चाएं थी। इसी के मुताबिक Gadar 2 ने OMG 2 को पहले दिन ही दिन मात देते हुए बंपर ओपनिंग की। इस फिल्म को देखकर दर्शकों को 2001 में रिलीज हुई फिल्म ग़दर की याद दिला दी। ग़दर 2 फिल्म में सनी देओल के डायलॉग को सुनकर दर्शाकों के दिल में जुनून भर आया। हालांकि IMDB की तरफ़ से Gadar 2 फिल्म को 10 में से 6.7 की रेटिंग दी गई है।
सनी देओल ने Instagram पर किया शेयर किया भावुक वीडियो।
सनी देओल Gadar 2 Movie के रिलीज होने के बाद उसी दिन अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के द्वारा सनी देओल ने अपने फैंस को एक भावुक संदेश दिया। वीडियो में सनी देओल कहते नजर आ रहे हैं कि “मुझे पता है कि आप तारा सिंह और सकीना के परिवार को काफी पसंद करते हैं। आप लोग इसका इंतजार काफ़ी समय से कर रहे थे। आज आप लोग उस परिवार को देखने जा रहे हैं। यह परिवार वैसा ही है जैसा आपने छोड़ा था। अगर गलती से किसी को यह परिवार पसंद ना आए तो कृपया झगड़ा मत करना। माफ कर दीजिएगा। दिल में सिर्फ प्यार होना चाहिए और वह सिर्फ परिवार वाले ही जानते हैं।” रिलीज के दिन आया सनी देओल यह वीडियो काफी वायरल हुआ है।
सलमान खान ने Gadar 2 Movie के लिए किया सोशल मीडिया पोस्ट
Gadar 2 Movie की तारीफ हर जगह हो रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी शामिल हो गए। सलमान खान ने ग़दर 2 रिलीज होने के बाद Instagram एवं X पर फिल्म के समर्थन में पोस्ट शेयर की। अपनी पोस्ट में सलमान खान ने लिखा कि ढाई किलो का हाथ इक्वल टू 40 करोड़ की ओपनिंग सनी पाजी इस किलिंग इट। गदर 2 की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं”।
Gadar 2 Movie की तारीफ में किया गया सलमान खान का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की काफी तारीफ हो रही है।
Gadar 2 Movie का पहले और दूसरे दिन का कलैक्शन
कलेक्शन की बात करी जाए तो OMG 2 फिल्म ने Gadar 2 के सामने पहले ही दिन घुटने टेक दिए थे। Gadar 2 Movie ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग करते हुए 40 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि OMG 2 ने लगभग 10 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके अलावा खबरों के मुताबिक Gadar 2 ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई जारी रखते हुए लगभग 45 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके अभी और अधिक बढ़ने के आसार हैं। आने वाली 15 अगस्त को दर्शक इस फिल्म को देशभक्ति की भावना से देखने के लिए जुड़ेंगे।
सभी नवीनतम समाचार, दुनिया समाचार, क्रिकेट समाचार, बॉलीवुड समाचार, पढ़ें,
राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुक, गूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।
खबर ये भी….