भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज (MTHL) बनकर तैयार, मुंबई के मुख्यमंत्री ने लिया जायजा।

समुद्री ब्रिज (MTHL) : मुंबई में लगभग 18000 करोड रुपए की लागत से बनने वाला मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक कॉरिडोर (MTHL) के निर्माण का कार्य बुधवार को पूरा हो गया। इस कॉरिडोर के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कॉरिडोर का टेस्ट ड्राइव किया। इस टेस्ट ड्राइव के बाद मुख्यमंत्री ने इस कॉरिडोर के काम का जायजा लिया। यह एक ऐसा समुद्री ब्रिज होगा जो ओपन रोड टोलिंग प्रणाली पर आधारित होगा यानी जिसमें वाहनों को टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए वाहन की गति को कम न करते हुऐ 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से टोल बूथ से आगे जाने की अनुमति होगी।

यह ब्रिज भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज (MTHL) है। यह 22 किमी लंबा और छह-लेन एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे ग्रेड ब्रिज है। यह लगभग 16 किमी लंबा समुद्र में और 6 किमी दोनों तरफ जमीन पर बना है। इसके खोले जाने के बाद इस पर 70,000 वाहनों को शिफ्ट किया जा सकता है। इस कॉरिडोर की परियोजना इस साल नवंबर 2023 में पूरी हो जाएगी जिसके बाद यह आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) द्वारा निर्मित, इस परियोजना को सेवरी-न्हावा शेवा ट्रांस हार्बर लिंक के रूप में भी जाना जाता है।

Also Read- मोदी ही एक अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ट्रंप और बराक ओबामा तीनों से भारत के रिश्ते मजबूत किए- मुकेश अघि

इस समुद्री ब्रिज के बनने के बाद मुंबई के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए जहां कई घंटों का समय लगता था वह अब इस दूरी को महज़ 15 मिनट के अंदर पूरा किया जा सकेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के लिए तैयार की गई इस समुद्री पुल कोरिडोर परियोजना को एक गेमचेंजर के रूप में बताया है एवं कहा है कि यह “इंजीनियर का चमत्कार” है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *