गुवाहाटी में 4 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में डॉक्टर दंपति गिरफ्तार।

गुवाहाटी में एक डॉक्टर दंपति ने अवैध रूप से गोद ली गई 4 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया। गुवाहाटी पुलिस ने इस डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर दंपति ने इस बच्ची को अवैध रूप से गोद लिया था।

पुलिस ने पहले आरोपी मनोचिकित्सक संगीता दत्ता के पति वलीउल इस्लाम, एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एडवांस जनरल सर्जन को गिरफ्तार किया। उसके बाद डॉक्टर संगीता दत्ता को उनके निवास मणिपुरी बस्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस डॉक्टर दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या के प्रयास), धारा 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने), धारा 341 (गलत तरीके से रोकने), और धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इस डाक्टर दंपति के खिलाफ बच्चे को नियंत्रण करने, बच्चे पर हमला बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, जानबूझकर बच्चे की उपेक्षा आदि से संबंधित भी धाराएं लगाई है।

डॉक्टर दंपति के खिलाफ़ पहले भी थीं कई शिकायतें

बाल अधिकारों के रक्षक अध्यक्ष मिगुएल दास क्यूह ने बताया कि इस डॉक्टर दंपति के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं। तब तक इस दंपति के खिलाफ़ कोई सबूत न होने की वजह से कोई कार्यवाही करने में असमर्थ थे। लेकिन अब इस बच्चे के साथ यह गए दुर्व्यवहार की तस्वीरें भी पुलिस के पास है जो घटना का पक्का सबूत है।

इसके अलावा मिगुएल दास कहा कि, पीड़ित बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स सहित अन्य अंगों पर शोध एवं जले होने के निशान है। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर कामरूप मेट्रो चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से हफ्तों पहले अनुरोध किया था। उनसे जांच कराने का आग्रह किया था।

Also Readपंजाब के लुधियाना से महिला पत्रकार भावना किशोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि डॉक्टर दंपति की असिस्टेंट को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस असिटेंट ने पुलिस को पूचताछ में बताया है कि डॉक्टर दंपति द्वारा गोद ली गई इस नाबालिक बच्ची को शरारती होने के कारण बांधने के लिए कहा गया था। अब यह डॉक्टर दंपत्ति पुलिस की हिरासत में है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *