दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ियों के बल्ले, ग्रब्स और जूते हुऐ चोरी- IPL 2023

IPL 2023 का सीजन दिल्ली कैपिटल के लिए अभी तक बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने इस आईपीएल में अब तक खेले गए सभी मैचों को गवाया है। अब मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी दिल्ली कैपिटल की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। मैदान के बाहर टीम के साथ एक अजीबोगरीब वाकया घटित हुआ। दरअसल दिल्ली कैपिटल के कुछ खिलाड़ियों के बल्ले, पैड और किट का अन्य सामान चोरी हो गया है। इस चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

दिल्ली कैपिटल के मैच के बाद होटल जाते समय हुई चोरी

भारतीय अखबार “द इंडियन एक्सप्रेस” की ख़बर के अनुसार, दिल्ली कैपिटल की टीम जब बेंगलुरू से दिल्ली जा रही थी। उसी दौरान खिलाड़ियों का यह सामान गायब हो गया। इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब वह होटल के कमरों में पहुंचे। खबर के मुताबिक वे सभी खिलाड़ी यह सुनकर दंग रह गए कि बैग किट में से सामान चोरी हो गया। इसकी जांच जारी है। खिलाड़ियों की चोरी हुईं चीजों में डेविड वार्नर,मिशेल मार्श और फिल सॉल्ट के बल्ले थे। युवा खिलाड़ी यश ढुल भी इस चोरी का शिकार हुए। इसके अलावा, कुछ क्रिकेटरों के जूते, दस्ताने और भी बहुत कुछ चोरी हो गया था।

खिलाड़ियों के सामान की जिम्मेदारी लॉजिस्टिक कंपनी की होती है

एक लॉजिस्टिक कंपनी जो टीम के लिए किट बैग और सामान की व्यवस्था करती है और यह सुनिश्चित करती है कि खिलाड़ियों का सामान खेल से पहले गंतव्य स्थान तक पहुंचें। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी हर गेम के बाद अपना किट बैग अपने कमरे के बाहर रख देते हैं, जिसके बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी इसका जिम्मा ले लेती है।

इसे भी पढ़ें–  आकांक्षा दुबे के सनसनीखेज वीडियो से अखिलेश यादव के करीबी समर सिंह को लगा झटका

दिल्ली कैपिटल को अभी तक इस IPL 2023 में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। और अब यह चोरी की घटना उनके लिए बेहद निराशाजनक है। दिल्ली कैपिटल का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें, राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *