बिपर्जोय चक्रवात: अभी भी जारी कच्छ में तबाही, चक्रवात अब राजस्थान की ओर अग्रसर।

बिपर्जोय चक्रवात: अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती तूफ़ान बिपर्जोय ने कच्छ के जखाऊ बंदरगाह पर 12 घंटों तक तबाही मचाने के बाद भी कच्छ बिपर्जोय के प्रकोप से जूझ रहा है। अभी भी गुजरात के तटवर्ती इलाकों में तेज हवाएं चल रही है एवं तेज बारिश हो रही है। इस इलाके में अभी भी संचार सेवा पूरी तरीके से ठप है। प्रशासन की मानें तो अधिकारियों ने चक्रवात में हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।

चक्रवात आपकी स्थिति से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बारिश के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही है। प्रशासन के अनुसार अब्दासा, जखाऊ और लखपत का दयापार क्षेत्र इस चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित है।

कच्छ के जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा के अनुसार चक्रवात थमने के बाद इस क्षेत्र में हुऐ नुकसान का आकलन भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सरकार की पहली प्राथमिकता संचार सेवाएं बहाल करना है। चक्रवात की वजह से जनसंचार के टावर क्षतिग्रस्त हो गई हैं एवं चक्रवात से प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। हालांकि कुछ इलाकों में संचार लाइने अभी भी चालू हुई। कुछ इलाकों में चक्रवात की वजह से जगह-जगह पर पेड़ गिरे हुए हैं जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। अब प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है कि बिजली एवं संचार की व्यवस्था पुनः सुनिश्चित की जाए।

कच्छ में दिखा विकराल रूप।

चक्रवात बिपर्जोय गुरुवार को गुजरात के कच्छ से टकराया। शाम 6 से 11 के बीच इस चक्रवात ने कच्छ जिले के अब्दासा तहसील के जखारू बंदरगाह पर भयंकर तबाही मचाई। 115-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवाएं चलती नहीं एवं इसके साथ ही भीषण बारिश भी हुई जिसकी वजह से लैंडफॉल भी हुआ। इन हवाओं में बारिश की वजह से जखाऊ गांव के आसपास के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की छत भी उड़ गई। लेकिन अब तक इस चक्रवात में आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

संचार सेवा बहाल करना पहली प्राथमिकता

स्थानीय प्रशासन के अनुसार जखाऊ एवं कच्छ के अन्य चक्रवात से प्रभावित इलाकों में सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता संचार सेवाएं बहाल करना होगा। प्रशासन के अनुसार हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्रों में संचार सेवाएं सक्रिय है। सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है, कि वे उन लोगों तक भी पहुंचने की अनुमति दें जो उनके ग्राहक नहीं है।

ऐसा माना जा रहा है कि संचार सेवाएं बहाल करना इतनी बड़ी समस्या नहीं है अन्य नुकसान के मुकाबले। प्रशासन प्रभावित इलाकों की सड़कों का जायजा लेने का काम भी शुरु करेगा एवं रास्ते में पड़े हुए पेड़ एवं खंभों को भी जल्द से जल्द हटाया जाएगा।

राजस्थान की ओर बड़ रहा है बिपर्जोय चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कच्छ में तबाही मचाने के बाद बिपर्जोय चक्रवात अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिख रहा है। गुजरात मे यह “बेहद गंभीर” श्रेणी से हटकर अब “गंभीर” की श्रेणी में है। अब यह चक्रवात राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी गुजरात में इसका असर दिख रहा है।

Also Read – उत्तर प्रदेश, हरखपुर गांव: लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांधा, दूल्हा चाहता था चश्मा पहनाकर फोटो खिंचवाना

मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात अभी सौराष्ट्र कच्छ की ओर केंद्रित है एवं यह शुक्रवार को राजस्थान की तरफ बढ़ने लगेगा। जिससे राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। बिपर्जोय चक्रवात अब लगातार राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, पाली और सिरोही की ओर बढ़ रहा है। जहां शुक्रवार एवं शनिवार को काफी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा आज जैसलमेर बाड़मेर जालौर और जोधपुर के आसपास के इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार शाम एवं शनिवार को इस इलाके में भयंकर बारिश होने की संभावना है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *