अशोक गहलोत ने कर्नाटक में हुई जीत का श्रेय राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” को दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में आज जो माहौल दिख रहा है उसका कारण कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का साथ है। इसके अलावा उन्होंने इस यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा को भी श्रेय दिया। बता दें कि भारत के कर्नाटक राज्य के 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आई। राज्य की 224 सीटू पर हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू होकर भारत के विभिन्न राज्यों से होती हुई जम्मू कश्मीर तक पहुंची थी।

देशभर में 136 दिनों तक चली यह यात्रा 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी के भाषण के साथ समाप्त हुई। कांग्रेस की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर में फैली भय, कट्टरता, बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर थी।

इसे भी पढ़ें- सचिन तेंडुलकर ने उनके नाम एवं फ़ोटो के अवैध इस्तेमाल को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR।

भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी ने पूरे देश में पैदल चलकर पूरा किया था। इस यात्रा में राहुल गांधी ने भारत के विभिन्न राज्यों में होते हुए बीजेपी पर पलटवार किया था। कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी की इबादत जुड़े यात्रा का देश भर में खूब प्रचार-प्रसार किया गया था एवं कई बड़ी-बड़ी नामी-गिरामी हस्तियां भी इस यात्रा से जुड़ी थी। अब राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत में भारत जोड़ो यात्रा का योगदान बताया है।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *