पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के नाम एक और उपलब्धि। दौड़ाई वंदे भारत एक्सप्रेस।

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और उपलब्धि हासिल की। वह सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को संचालित करने वाली पहली महिला बन गई हैं। मध्य रेलवे ने इसकी जानकारी दी। मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार 13 मार्च 2023 को सोलापुर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का सफल संचालन किया। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला है। मध्य रेलवे के अनुसार, 450 km की दूरी तय करने वाली यह यह ट्रेन सोलापुर स्टेशन से सही समय पर रवाना हुई और अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले CSMT स्टेशन पहुंची। ट्रेन CSMT स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पहुंची, सुश्री सुरेखा यादव को प्लेटफार्म नंबर 8 पर सम्मानित किया गया।

रेलमंत्री ने किया ट्वीट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरेखा यादव की इस उपलब्धि पर ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। रेल मंत्री ने ट्वीट किया, “वंदे भारत – नारी शक्ति द्वारा संचालित। वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव।”

वहीं मध्य रेलवे ने भी सुरेखा जी के सम्मान में ट्वीट किया, “सुश्री यादव ने वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनकर मध्य रेलवे की टोपी में एक और पंख लगाया”।

इसे भी पढ़ें – खड़े ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में दो की मौत, एक घायल

जानें सुरेखा यादव के बारे में

2 सितंबर 1965 को महाराष्ट्र राज्य के सतारा में जन्मी सुरेखा यादव 1988 में भारतीय रेलवे की पहली महिला लोकोपायलट (ट्रेन ड्राइवर) हैं। वर्ष 2000 में उस समय की रेलमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश के चार महानगरों में स्पेशल लेडीज ट्रेन चलाई गई थी उन ट्रेनों के चालक दल में से एक सुरेखा यादव जी भी थीं। तब उन्होंने मध्य रेलवे के लिए पहली “लेडीज़ स्पेशल” लोकल ट्रेन चलाई थी। 8 मार्च 2011 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह डेक्कन क्वीन को चलाने वाली एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं । उन्होंने अपनी उपलब्धियों के लिए अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी जीते हैं।

Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *