AlterEgo : बिना बोले मन की बात समझने वाली डिवाइस, दिल्ली के MIT के छात्र ने किया अविष्कार।

AlterEgo: कल्पना करिए कि आपने मन में खाना ऑर्डर किया और खाना आपके पास आ जाए। इसके अलावा आप बिना एक भी शब्द बोले मन से सोचकर एक दूसरे से बात कर सकें तो कैसा होगा? हां यह संभव है ElterEgo के द्वारा।

दिल्ली में जन्में MIT छात्र अर्नव कपूर ने दिमाग पढ़ने वाली अविश्वसनीय डिवाइस बनाई है। AlterEgo नाम की यह डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं अन्य मशीनों के साथ मिलकर माइंड रीडिंग (दिमाग को पढ़ने) में सक्षम होती है। इस मशीन को बनाने का मुख्य उद्देश्य बोलने में असमर्थ (मूक बाधित) व्यक्तिओं को सशक्त बनाना है।

Massachusetts Institute of Technology (MIT) में PHD कर रहे अर्नब कपूर द्वारा बनाई गई AlterEgo डिवाइस से आप बिना बोले एक दूसरे से संवाद कर सकते हो। यह डिवाइस शब्दों को आंतरिक रूप से व्यक्त करने में सहायक है। इसमें शब्दों का आदान-प्रदान भी निजी तौर पर होता है। AlterEgo डिवाइस का प्रोटोटाइप सन 2018 में शुरू हुआ था। यह गले के पास कान में पहनने योग्य डिवाइस है जो बिना किसी बाहरी आवाज या हलचल के प्राकृतिक भाषा संचार की सुविधा देता है। AlterEgo डिवाइस माइंड रीडिंग के आधार पर काम करती है।

इस डिवाइस को बनाने वाले अर्नव कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बिना बोले इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे एक भी शब्द बोले बिना आश्चर्यजनक रूप से मन में सोच कर सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं। AlterEgo डिवाइस का उपयोग करते हुए अर्नव काफी सहज दिखाई दे रहे हैं। यह खुद के साथ बातचीत करने जैसा अनुभव है।

Also Read – कैसा होगा iPhone 15, इसके कितने मॉडल होंगे लॉन्च एवं Charging Port को लेकर होगा सबसे महत्वपूर्ण बदलाव!

इस अत्याधुनिक तकनीक को इजाद करने के पीछे MIT का प्रमुख उद्देश्य बोलने में कठिनाई वाले व्यक्तियों की सहायता करना है। यह डिवाइस विशेष रूप से ऐसे व्यक्तियों के लिए काफी मददगार होगी जो एम्योट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस मल्टी स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों से ग्रसित है। बता दें कि प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने सन 2020 में 100 सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में अर्नव कपूर के AlterEgo को भी जगह दी थी।

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *