लगभग 93% ₹2000 के Bank Note बैंकों में आ चुके हैं वापस- RBI रिपोर्ट

₹2000 Bank Note Report : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 सितंबर शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की। RBI ने इस रिपोर्ट में कहा कि 19 मई तक प्रचलन में रहे ₹2000 के नोटों में से 93% तक नोट बैंक के पास वापस आ गए है।

RBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 31 मार्च 2023 तक 3.62 लाख करोड रुपए के मूल्य के ₹2000 के बैंक नोट (Bank Note) बाजार में प्रचलन में थे। 19 मई 2023 को जिस दिन ₹2000 के बैंक नोट (Bank Note) की वापसी का फैसला लिया गया था। तब यह आंकड़ा ₹3.56 लाख करोड़ था। इसके बाद जुलाई के अंत में ₹2000 के बैंक नोटों की वापसी की स्थिति रिजर्व बैंक द्वारा 1 अगस्त को भी बताई थी।

बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त ₹2000 के बैंक नोटों का कुल मूल्य ₹3.14 लाख करोड था। यानी 31 जुलाई तक बाजार में ₹2000 के बैंक नोटों का प्रचलन मात्र ₹0.42 लाख करोड़ रह गया था। RBI द्वारा 19 मई 2023 को की गई घोषणा के बाद से 31 जुलाई 2023 तक लगभग 88% ₹2000 के बैंक नोटों की वापसी हो चुकी थी।

1 सितंबर को जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 अगस्त 2023 को कारोबार की समाप्ति तक बाजार में ₹2000 के बैंक नोटों का प्रचलन मात्र ₹0.24 लाख करोड़ रह गया है। यानी 19 मई 2023 को ₹2000 के बैंक नोटों के वापसी की घोषणा के बाद से अब तक लगभग 93% नोट वापस आ चुके हैं।

RBI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रमुख बैंकों से एकत्रित किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि वापस आए ₹2000 के मूल्य के बैंक नोटों में से लगभग 87% नोटों को लोगों ने खातों में जमा करवाया है। जबकि शेष 13% ₹2000 के नोटों को लोगों दूसरे बैंक नोटों में बदलवाया है।

बता दे कि RBI द्वारा नवंबर 2016 में ₹1000 और ₹500 की नोटों को अवैध घोषित करके ₹2000 एवं ₹500 का नया Bank Note जारी किया था। बीते 19 मई 2023 को RBI ने ₹2000 के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया था। इसके लिए RBI ने 30 सितंबर तक बैंकों में ₹2000 के नोटों को जमा करने का समय दिया था।

News Source – RBI Website

सभी नवीनतम समाचारदुनिया समाचारक्रिकेट समाचारबॉलीवुड समाचार, पढ़ें,

राजनीति समाचार और मनोरंजन समाचार यहाँ। हमे फेसबुकगूगल न्यूज़ तथा ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *