ऑस्कर 2023: RRR फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान भारतीय ब्रैड पिट कहे जाने पर राम चरण ने दी प्रतिक्रिया।

ऑस्कर 2023 आने ही वाला है। राम चरण की फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर 2023 में शामिल है। रामचरण लॉस एंजेलिस में इसी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण कथित तौर पर यूएस में अवार्ड शो में भाग लेंगे। राम चरण, जो इस समय लॉस एंजिल्स में RRR का प्रचार कर रहे हैं, हाल ही में KTLA एंटरटेनमेंट टॉक शो में शामिल हुऐ। इसी शो में राम चरण को हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के नाम से इंडिया का ब्रैड पिट बुलाया गया। जिसके बाद इस टॉक शो में राम चरण का रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जब मेजबान ने कहा, “उन्हें भारत के ब्रैड पिट के रूप में संदर्भित किया गया है, क्या आपको वह ये पसंद है?” चरण ने हंसते हुए जवाब दिया, “मेरा मतलब है कि मैं निश्चित रूप से ब्रैड पिट को पसंद करता हूं।”

आपको बता दें कि सुपरहिट गीत 12 मार्च को 95वें अकादमी पुरस्कारों में प्रदर्शित किया जाएगा। हाल ही में ऑस्कर अकादमी ने घोषणा की थी कि गायक राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ऑस्कर 2023 में RRR फिल्म का गाना नाटू-नाटू का प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें – यामी गौतम: लापता लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही है यामी

इस बीच, फिल्म RRR “वेरिएंस फिल्म्स, बियॉन्ड फेस्ट, अमेरिकन सिनेमेथेक, पोटेंटेट और सरिगामा सिनेमाज के सौजन्य से ‘फैन सेलिब्रेशन’ के एक हिस्से के रूप में सिनेमाघरों में रिलीज होगी,
RRR के ‘नाटू-नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस गीत को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए भी नामांकित किया गया है।

ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी RRR

पिछले साल 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आलिया भट्ट और अजय देवगन का भी विशेष रोल हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। RRR फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारी, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की एक काल्पनिक कहानी है। यह फिल्म 1920 के दशक के दौरान राम और भीम की दोस्ती और घर से दूर उनकी यात्रा की पड़ताल करती है।

Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *