दूसरी शाद्दी करेंगे ऋतिक रोशन हाल में ही ये खबर खूब सुर्खिया बटोर रही है। सोशल मीडिया पे ऋतिक रोशन की शादी की खबर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हे। रितिक रोशन इस साल दूसरी शादी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रितिक रोशन अपनी दूसरी शादी बिल्कुल शांत तरीके से बिना किसी पब्लिसिटी के करना चाहते हैं।
वे अपनी शादी के कार्यक्रम में कुछ गिने-चुने लोगों को, क्लोज फ्रेंड्स और घर के सदस्यों को ही शामिल करेंगे।
ऐसा माना जा रहा है। कि रितिक रोशन अपनी दूसरी शादी से बहुत खुश हैं। और उनके परिवार वाले भी उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। और उनकी होने वाली पत्नी सवा आजम को उनके लिए बेस्ट चॉइस मानते है।
ऋतिक रोशन ने अपना 49वां जन्मदिन सबा आजाद के सेलिब्रेट साथ किया
आपको बता दें कि हाल में ही ऋतिक रोशन ने अपना 49वां जन्मदिन 10 जनवरी को सेलिब्रेट किया हैं। इस खास मौके पर परिवार के लोगों ने एवं उनके फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें जमकर बधाईयां दी । इस स्पेशल अवसर पर उनकी गर्लफ्रेंड कैसे पीछे रह सकती थी। ऋतिक के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद ने बेहद खास और रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर उन्हें विश किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। देखें पूरा वीडियो।
शादी के लिए क्या है तैयारियां
शादी की तैयारियों की बात करें तो ऋतिक रोशन के करीबी दोस्त के अनुसार अभिनेता बहुत शांतिपूर्ण तरीके से और बिना किसी हड़बड़ी के शादी करना चाहते हैं। और इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इस साल के अंत तक चीज़े सामान्य हो जाएंगी तब शादी के बारे में सोचेंगे।
ऋतिक रोशन की पहली पत्नी भी शादी में होगी शामिल
खबरों के अनुसार सबसे शॉकिंग खबर यह है कि रितिक रोशन की दूसरी शादी में उनकी पहली पत्नी सुजैन खान भी शामिल होंगी। सुजैन को ये पहले से पता था कि दूसरी शादी करेंगे ऋतिक और उनकी इस शादी से सुजैन खान को कोई समस्या नहीं है।
शादी के बाद वेकेशन पर जाने का प्लान
रितिक रोशन के दोस्त की मानें तो रितिक शादी के बाद एक लॉन्ग वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं। उनके अनुसार रितिक रोशन शादी को बड़े सिंपल तरीके से करना चाहते हैं इसमें ज्यादा पब्लिसिटी नहीं चाहते और शादी के बाद वह हनीमून के लिए जाने के लिए भी सोच रहे हैं।
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे |आपकी राय हमारे लिए महतबपूर्ण हे| इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साँझा करे| हमारी खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमे फॉलो करे ।