सलमान खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर सुपर स्टारों में से एक है। सलमान खान के फैन उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। उनकी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। सलमान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। दबंग खान अपने परोपकारी स्वभाव और वफादारी के लिए जाने जाते हैं।
अब उनके सरल स्वभाव के बारे में बॉलीवुड निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने बताया है। छाबड़ा के अनुसार अभिनेता सलमान एक मामूली 1BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ एक सोफा, डाइनिंग टेबल, मीटिंग के लिए छोटी सी जगह, मिनी जिम और उनका बेडरूम है। छाबड़ा ने कहा, “वह सलमान खान हैं, जो इस देश के सबसे बड़े स्टार हैं।”
जीवन शैली में बदलाव नहीं करते हैं सलमान
छाबड़ा ने आगे बताया कि वह बेहद सादा जीवन जीते हैं। सुपरस्टार वह नहीं है, जो ब्रांड्स पर पैसा खर्च करता हो या महंगा, ब्रांडेड सामान खरीदता हो। सलमान महंगी डाइट फॉलो नहीं करते हैं। वह फिल्म के कैरेक्टर में आने के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ 15 साल से बातचीत कर रहा हूं, मैंने उन्हें बदलते नहीं देखा।
मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं सलमान खान
निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान की वफादारी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सलमान एक वफादार दोस्त भी हैं, और एक अच्छे समर्थन भी है। जिस पर उनके करीबी काफ़ी भरोसा कर सकते हैं। छाबड़ा ने कहा कि वह हमेशा सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी को अक्सर गलत समझा गया। छाबड़ा ने कहा, “यही समस्या है, जब आप ईमानदारी से कुछ कहते हैं तो लोग इसे बहुत अलग तरीके से लेते हैं।”
इसे भी पढ़ें– खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग के सामने किया विरोध प्रदर्शन
यह बात बिल्कुल सही है कि सलमान हमेशा अपने दोस्तों की मदद के लिए खड़े रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुसीबत के समय भी सलमान सबसे पहले पहुंचे थे। उन्होंने अपने जीवन में कई अभिनेताओं को उपचार के लिए आर्थिक मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराई है। वह Being Human नाम का एक NGO भी चलाते हैं। सलमान खान फरहाद सामजी की किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे।
Newsadda360 के Latest News अपडेट पाने के लिए हमारा Newsletter Subscribe करें।